Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में रह रहे साधुओं और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाने में सत्यापन करने के लिए साधुओं की भीड़ उमड़ी। थाना पुलिस ने करीब 150 से अधिक साधुओं का सत्यापन किया। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि पर्यटक स्थल होने के कारण क्षेत्र में वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दर्जनों आश्रम और धर्मशालाएं संचालित हो रही हैं। इनकी आड़ में कई असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। पर्यटकों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए थाना पुलिस की ओर से समय-समय पर सत्यापन अभियान चलाया जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments