Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने बचाया नेपाल में पिकनिक मनाने गए खीरी के आठ लोग...

पुलिस ने बचाया नेपाल में पिकनिक मनाने गए खीरी के आठ लोग बाढ़ में फंसे

पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के पहाड़ी क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए लखीमपुर खीरी के आठ लोग वहां गोदावरी नदी की बाढ़ में फंस गए। इसकी जानकारी होने पर नेपाल की गोदावरी पुलिस चौकी की टीम ने उन्हें रस्सी के जरिये सहारा देकर एक-एक कर सुरक्षित निकाल लिया। कैलाली में पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। नेपाल पुलिस ने यहां आने वाले भारतीय लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। नेपाल के कैलाली जिले की गोदावरी पुलिस चौकी के निरीक्षक इंद्रराज भट्ट ने बताया कि बुधवार को लखीमपुर निवासी संदीप वर्मा, हर्षित वर्मा, अंकित वर्मा, साकेत गुप्ता, अभिषेक देवाकांत, साहेवाग अली और निधि सिंह व स्नेहा सिंह नेपाल घूमने व पिकनिक मनाने आए थे। यह सभी लोग गोदावरी नदी पार एक टापू पर बैठ कर पिकनिक मना रहे थे।

सभी को सुरक्षित निकाला गया
पहाड़ पर हुई भारी भारिश के चलते शाम चार बजे अचानक नदी में बाढ़ आ गई, जिससे वे सभी लोग टापू पर ही फंस गए। वहां से बचाने की गुहार करने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी। इस पर वहां तैनात अस्थायी पुलिस पोस्ट चौकी की पुलिस टीम ने पहुंच कर दोनों तरफ रस्सी बांध कर नदी के ऊपर गिरे पड़े एक पेड़ के ऊपर से एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद सभी लोग देर शाम को लखीमपुर वापस चले गए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments