Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधपुलिस ने स्मगलर से 4 लाख का माल पकड़ा लग्जरी कार से...

पुलिस ने स्मगलर से 4 लाख का माल पकड़ा लग्जरी कार से हो रही थी चरस तस्करी

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने चरस तस्करी का भंडाफोड़ किया है। लग्जरी कार से चरस की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने एक आरोपी से 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी ने बताया कि चरस को चंपावत जनपद के देवीधुरा से एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर आया था।

लग्जरी कार से चरस तस्करी। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कामयाबी मिली है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में खेड़ा तिराहा गोलापार के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक चरस तस्कर लग्जरी कार से तस्करी कर रहा था। चेकिंग के दौरान कार चालक भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर कार को रोक कर जब तलाशी ली तो कार के अंदर से 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद की गयी।

4 लाख रुपए की चरस बरामद। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम नंदन सिंह पुत्र भगवान सिंह है। वो थाना मुक्तेश्वर नैनीताल का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि चरस को चंपावत जनपद के देवीधुरा से एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर आया था। चरस की सप्लाई हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर की जानी थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज की कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 4 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। उत्तराखंड में नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार 10 सितंबर को ऋषिकेश पुलिस ने एक महिला को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। चौंकाने वाली बात ये है कि इस महिला का पति भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। अभी महिला का पति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments