Monday, February 16, 2026
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी...

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी मां-बेटे की मौत

हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जरिया थाना क्षेत्र के पिलर नंबर 134.7 के पास हुआ। जरिया थाना पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के जनपद पोरवा निवासी तलविंदर बाजवा अपनी मां रूपरानी बाजवा के साथ चित्रकूट से पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी मयंक चंदेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को भी सूचना दी जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments