रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में लोगों ने बच्चा चोरी के शक में महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस उसे कोतवाली ले गई, फिर मानसिक रूप से कमजोर मान उसे छोड़ दिया। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई महिलाएं और पुरुष एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को बच्चा चोरी के शक में पीटा गया। जब लोग उसे ट्रांजिट कैंप कोतवाली ले जाने लगे तो वह चकमा देकर भाग गई। कुछ देर बाद लोगों ने खजूर वाली गली में उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। वह बस यही बता पाई कि पति उसे छोड़ कर भाग गया है। वह पति को ढूंढ रही है। पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि खंभे से बांध कर पिटाई का वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है।रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में लोगों ने बच्चा चोरी के शक में महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस उसे कोतवाली ले गई, फिर मानसिक रूप से कमजोर मान उसे छोड़ दिया। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई महिलाएं और पुरुष एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को बच्चा चोरी के शक में पीटा गया। जब लोग उसे ट्रांजिट कैंप कोतवाली ले जाने लगे तो वह चकमा देकर भाग गई। कुछ देर बाद लोगों ने खजूर वाली गली में उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। वह बस यही बता पाई कि पति उसे छोड़ कर भाग गया है। वह पति को ढूंढ रही है। पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि खंभे से बांध कर पिटाई का वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है।
पुलिस ने की कार्रवाई बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा
RELATED ARTICLES







