Monday, March 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसड़कों के गड्ढे बन रहे वाहन चालकों के लिए मुसीबत

सड़कों के गड्ढे बन रहे वाहन चालकों के लिए मुसीबत

काशीपुर। नगर क्षेत्र समेत अधिकांश मार्गों पर बने गड्ढे दोपहिया व तीपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इनमें फंस कर जहां वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और कई बार वाहन चालक घायल तक हो जा रहे हैं।क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बीते दिन हुई बारिश के बाद से यह गड्ढे चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार आपस में टकरा कर चोटिल हो रहे हैं।

ई-रिक्शा चालक नरेश कुमार, उमेश कश्यप व जाहिद हुसैन ने बताया कि शहर की सड़कों पर बने गड्ढों की निगम प्रशासन सुध तक नहीं ले रहा है। गड्ढे में पहिया जाने से उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता है। चालकों ने बताया कि क्षेत्र में ई-रिक्शा अधिक होने से कमाई घट गई और वाहनों को नुकसान से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। वहीं बाइक चालक विकास शर्मा और अर्पित ने कहा कि वाहन चालकों से टैक्स तो लिया जा रहा है लेकिन सड़कें इतनी खराब है कि वाहन में कुछ न कुछ खराबी आ जाती है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments