Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डनिकाय चुनाव की तैयारियां शुरू बूथों का होगा भौतिक सत्यापन

निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू बूथों का होगा भौतिक सत्यापन

हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम में निकाय चुनाव के लिए 84 पोलिंग स्टेशन और 278 बूथ बनाए गए हैं। मंगलवार से प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम संवेधनशील और अतिसंवेदनशील बूथ चिह्नित करने के लिए भौतिक सत्यापन शुरू करेगी। सत्यापन के बाद बूथों की कैटेगरी तय की जाएगी। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के नेतृत्व में हुई बैठक में तय किया गया कि निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम सभी 278 बूथ का भौतिक सत्यापन करेगी। इस दौरान देखा जाएगा कि कौन से बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में आते हैं। सर्वे के बाद इसे फाइनल कर दिया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई भी मौजूद रहे।

शासन की कमेटी तय करेगी निकाय में कितना प्रतिशत होगा ओबीसी आरक्षण
शासन की कमेटी जल्द ही निकाय में ओबीसी आरक्षण तय करेगी। ओबीसी आरक्षण तय होने के बाद निकायों के अध्यक्ष का आरक्षण शासन से तय होगा। उधर निकायों में पार्षद, सभासद का आरक्षण डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी तय करेगी। नगर निगम हल्द्वानी के पार्षद की सीटों का आरक्षण जिले से ही तय होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments