Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डनगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कर्मचारी नए बोर्ड के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। बोर्ड गठन और शपथ ग्रहण समारोह के लिए नगर निगम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।अभी समारोह की तिथि तय नहीं है, माना जा रहा है कि दो फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। नगर निगम सभागार में सफाई कराई जा रही है। पार्किंग को खाली कराया जा रहा है। दीवारों पर पुताई कराई जा रही है। इसके अलावा पार्षदों के लिए टेबल खरीदी जा रही हैं।

1992 की फॉगिंग मशीन बनी कौतूहल
शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम की पहली फॉगिंग मशीन को भी रखा जाएगा। 1992 की यह फॉगिंग मशीन कौतूहल का विषय बनी हुई है। सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा ने बताया कि मशीन की सफाई करा दी गई है। 1992 में इस मशीन को तत्कालीन चेयरमैन दीनानाथ सलूजा ने खरीदा था। मंगलवार को जब यह मशीन निकाली गई तो लोग इसे देखते ही रह गए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments