Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeखास खबरराष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

बिहार-बंगाल की सीमा के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। रंगापाणी रेलवे स्टेशन पर सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। यह दुर्घटना न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुआ। रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से ही रेल परिचालन ठप हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य नेताओं ने इस हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे का जायजा लेने दार्जिलिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और बचाव कार्य की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं। पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस रेल दुर्घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुःखद है।इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अश्विनी वैष्णव ने इस रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा। बचाव कार्य जारी है। रेलवे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “दार्जिलिंग जिले के फनसीदेवा इलाके में रेल दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। इस घटना को लेकर अन्य जानकारी का इंतजार है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। बचाव के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। कार्रवाई शुरू हो गई है।

अन्य नेताओं ने भी जताया दुख
बिहार के राजद नेता भाई वीरेंद्र ने इस घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “जिस देश में रेलवे का निजीकरण कर दिया गया, वहां दुर्घटनाएं तो होंगी ही। इससे पहले कांग्रेस और यूपीए सरकार के समय जब दुर्घटनाएं होती थी, तब मंत्री खुद इस्तीफा दे देते थे। अब ऐसी घटनाओं के बाद मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं। हमें इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। यह सरकार एक गैंग है, जो इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। त्रिपुरा के मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा, “आज सुबह 8:50 बजे सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है। भारत सरकार पीएम रेलवे मंत्री और हमारे सीएम भी हालात का जायजा ले रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments