उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट अभियान की शुरुआत करते हुए पुलिस विभाग में तैनात महिला दरोगा पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का गंभीर आरोप लगाया है। अध्यक्ष राम कंडवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी इस समय हल्द्वानी में कार्यरत है। उन्होंने 10वीं मुरादाबाद, 12वीं इलाहाबाद, ग्रेजुएशन जोधपुर से पास होने का दावा किया। कंडवाल ने कहा कि महिला दरोगा की 12वीं की अंकतालिका भारतीय शिक्षा संस्थान इलाहाबाद से बनाई गई है जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध नहीं है। आरटीआई के माध्यम से भारत सरकार व शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी में इस संस्थान का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। लाइव डेमो प्रस्तुत करते हुए संबंधित संस्थान से फोन पर बातचीत की इसमें कथित रूप से बताया गया कि वर्ष 2012 तक की मार्कशीट 15 हजार रुपये में बनाई जा सकती है। ग्रेजुएशन की अंकतालिका राष्ट्रीय विश्वविद्यालय जोधपुर से जारी बताई गई जिसे संघ ने फर्जी बताया। इस दौरान महासचिव सजेंद्र कठैत भी मौजूद रहे।
महिला दरोगा पर फर्जी प्रमाणपत्रों का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES







