जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 14 बीघा मुनि की रेती में इंटरमीडिएट की छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 11 की छात्राओं की ओर से कक्षा 12 की छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और विशेष उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय की प्रियंका भंडारी, गणित विषय की अनोखी, कला वर्ग की प्रिया मिश्रा और वाणिज्य वर्ग में संप्रीत मिस फेयरवेल चुनी गई। प्रधानाचार्य रजनी रावत ने उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का स्थान नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है। आप सभी बालिकाएं अपने परिश्रम, अनुशासन और संस्कारों से परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। विद्यालय में छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्रीति पोखरियाल, बीना जोशी, संजना कुड़ियाल, देवेंद्र कुलियाल, शाश्वत कोठियाल, प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहे।
प्रियंका अनोखी प्रिया व संप्रीत बनीं मिस फेयरवेल
RELATED ARTICLES







