Friday, December 19, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डधान क्रय केंद्र में अनियमितता के खिलाफ धरना

धान क्रय केंद्र में अनियमितता के खिलाफ धरना

पीरूमदारा। किसानों ने पीरूमदारा धान क्रय केंद्र पर धान खरीद में अनियमितता होने का आरोप लगाया है। गुस्साए किसानों ने केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने धान की खरीद में पारदर्शिता अपनाने की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन के बीच किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर मनमानी चल रही है। ऐसे में कई किसान लंबे समय से अपना धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। आरोप लगाया कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुना करने का दावा कर रही है, दूसरी ओर धरातल पर अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने पारदर्शिता के साथ किसानों का धान खरीदने की मांग उठाई है। मांग पूरी करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान हरविंदर सिंह, निर्मल सिंह, मोहन सिंह, लखवीर सिंह, बलिहार सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजवीर सिंह, अमनदीप आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments