Friday, April 3, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदुकान खोलने का किया विरोध पांचवें दिन भी जारी रहा आंदोलन शराब...

दुकान खोलने का किया विरोध पांचवें दिन भी जारी रहा आंदोलन शराब के खिलाफ अनशन शुरू

नैनीताल के मंगोली व बजून क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांचवें दिन भी महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। बजून में अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा व मंगोली में खमारी की महिला हेमलता ध्यानी अनशन में बैठ गई हैं।नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र मंगोली व बजून में शराब की दुकानों का विरोध जारी है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पोस्टरों पर स्लोगन लिख शारब की प्रस्तावित दुकानों के बाहर चिपकाए हैं।आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा और इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक क्षेत्र से दुकानों को हटाने का आदेश नहीं आएगा तब तक अनशन जारी रहेगा।प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा, हंसी नेगी, खुशाल बिष्ट, गोविंद सिंह, सूरज अधिकारी, जीवन सिंह नेगी, दर्शन कनवाल, बबलू राठौर, गिरीश जोशी, मनोज पंत, मंजू बिष्टानिया, हंसी नेगी, हेम बहुखंडी, भास्कर बहुखंडी, दीवान मेहरा आदि रहे।

रातीघाट में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
रातीघाट के बाजार क्षेत्र में खुली शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने बृहस्पतिवार को मौके पर धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान बंद नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। महिलाओं ने कहा कि दुकान के पास शहीद संजय सिंह बिष्ट इंटर कॉलेज है, ऐसे में वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। इस दौरान ललिता जोशी, हेमा देवी, नीम भट्ट, नीमा जोशी, कमला देवी, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, बसंती देवी, पूनम अधिकारी, तुलसी नेगी आदि रहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments