उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसाार 26 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 27-28 फरवरी को राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद एक और दो मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि तीन मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार है।बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन में गर्मी का अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 27.7 और रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.4 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल राज्य के अन्य हिस्सों में भी रहा।
27 से फिर बदलने के आसार होगी बारिश व बर्फबारी आज भी शुष्क रहेगा मौसम
RELATED ARTICLES







