Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeराजनीतिपेपर लीक का मुद्दा उठाते हुऐ बेबाकी से बोले पीलीभीत के युवा...

पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुऐ बेबाकी से बोले पीलीभीत के युवा की सरकार शिक्षा की गुणवत्ता भी सुधरे

दोपहर के वक्त उपाधि महाविद्यालय में युवाओं ने चुनावी मुद्दे गिनाए। छात्राओं ने पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। युवाओं ने यह भी कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए। पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान है, जिसको लेकर लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी है। लोकसभा चुनाव को लेकर पीलीभीत का क्या मिजाज है, यहां के युवा किन मुद्दों पर वोट करेंगे


छात्रा पूजा ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। उनका कहना है कि 1090 सेवा थाने की बजाय दूसरी जगह पर होना चाहिए। हिंदी भाषा को बढ़ावा मिलना चाहिए। पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाना चाहिए। ज्योति मिश्रा ने कहा कि अग्निवीर योजना को सही बताया। कहा कि सेना की नौकरी घर चलाने के लिए नहीं, देश सेवा के लिए होती है। उन्होंने इसी तरह की व्यवस्था पुलिस में भी लागू करने का सुझाव दिया। छात्रा कशिश ने कहा कि हमारी शिक्षा नीति बदलती जा रही है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है, जिसमें सुधार होना चाहिए।


पेपर लीक करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
संगीता मौर्य ने कहा कि पेपर लीक नहीं होना चाहिए। हम मेहनत करते हैं, परीक्षा देते हैं। बाद में पेपर लीक हो जाता है। इससे आत्मविश्वास टूटता है। उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए काजल ने कहा कि पेपर लीक मामले में जो भी जिम्मेदार हों, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकारी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता की सुधार होना चाहिए। शीतल ने कहा कि विकास हो रहा है। आगे भी जारी रहे। बेसिक स्कूलों पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। शिक्षा में सुधार होना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments