Thursday, February 26, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्ड10 अक्तूबर को हुई थी गिरफ्तारी रामकुमार बिंदल को मिली जमानत युवती...

10 अक्तूबर को हुई थी गिरफ्तारी रामकुमार बिंदल को मिली जमानत युवती ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई रामकुमार बिंदल को जमानत मिल गई है। जिला सत्र न्यायालय सोलन ने शनिवार को रामकुमार बिंदल को जमानत पर रिहा कर दिया। पेशे से वैद्य राम कुमार पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।इससे पहले वीरवार को रामकुमार बिंदल की जमानत के लिए जिला सत्र न्यायालय में अर्जी लगाई थी, जिस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले में जमानत दे दी गई।बीते 10 अक्तूबर को 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में रामकुमार बिंदल को गिरफ्तार किया गया था। युवती का आरोप है कि वह उनके पास इलाज करवाने आई थी। इस बीच मौका पाते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।राम कुमार बिंदल सोलन में एक दवाखाना चलाते हैं। आरोपी को पहले पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने जमातन मिलने की पुष्टि की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments