Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डमौत के मुंह से निकले रशिक ने बताया कैसे हुआ हादसा साफ...

मौत के मुंह से निकले रशिक ने बताया कैसे हुआ हादसा साफ मौसम में पहाड़ी से अचानक बरसे बोल्डर

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप साफ मौसम में अचानक भूस्खलन से यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वहां पर अचानक मलबे के साथ चार से पांच बड़े बोल्डर पहाड़ी से गिरे। उसमें तीन से चार लोग दब गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का रिसाव इसका कारण हो सकता है।बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम दबे लोगों की तलाश में जुटी है। नौकैंची के समीप हुए भूस्खलन की घटना में घायल मुंबई निवासी रशिक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।

अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने शुरू हो गए। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक वह और उनका एक साथी बोल्डर और मलबे के साथ खाई में जा गिरे। एक किशोरी भी बोल्डर की चपेट में आने से यमुना नदी के किनारे जा गिरी। कुछ देर बाद होश आया तो मलबे और बोल्डर के नीचे से हाथ बाहर निकालकर मदद मांगी।उसके बाद लोगों ने उन्हें निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि वह थोड़ी देर पूर्व ही उस स्थान से यमुनोत्री धाम के लिए जा रहे थे। करीब एक किमी आगे पहुंचते ही सूचना मिली कि नौकैंची के समीप भूस्खलन हो गया है और वहां पर कुछ लोग दब गए हैं। उसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। वहां पर पहली बार भूस्खलन हुआ है। पानी की टंकी से रिसाव होने के कारण भी यह घटना हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments