Friday, April 3, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डराशनकार्डधारक घबराएं नहीं अभी मिलेगा ई-केवाईसी का मौका

राशनकार्डधारक घबराएं नहीं अभी मिलेगा ई-केवाईसी का मौका

हल्द्वानी। राशनकार्डां की ई-केवाईसी की बुधवार आखिरी तिथि तय थी। इसके मद्देनजर जिले भर में 9522 यूनिटों का सत्यापन कराया गया। यह संख्या अन्य दिनों के मुकाबले दोगुनी है। हल्द्वानी में ठंड के बावजूद कई दुकानों में देर शाम तक लोग ई-केवाईसी के लिए कतार में खड़े नजर आए। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी ई-केवाईसी कराने का मौका मिलेगा। जिले में लाल, सफेद और पीले राशनकार्डां की संख्या दो लाख 36 हजार 633 है। इनमें नौ लाख 60 हजार 410 यूनिटों पर हर माह राशन वितरित किया जाता है। राशनकार्डधारकों की यूनिटों का सत्यापन करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। अब तक छह लाख 12 हजार 225 यूनिटों का ही सत्यापन हो पाया है जोकि लगभग 63 फीसदी है। एआरओ विजय जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में 5066, रामनगर में 2082, नैनीताल 1058, धारी में 567, कालाढूंगी 437 कौश्याकुटौली में 312 लोगों की ई-केवाईसी की गई है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा कि कार्डधारकों को राहत पहुंचाने के लिए सत्यापन का समय बढ़ाना जाना चाहिए चूंकि अभी बहुत लोग इससे छूट गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments