चंपावत। लोहाघाट और बाराकोट क्षेत्रों में कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य औषधियों की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार को औषधि निरीक्षक हर्षिता ने आठ खुदरा और थोक मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाराकोट क्षेत्र में दो मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताएं पाई गईं। दोनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को अनुसूची एच और एच वन में शामिल समस्त औषधियों को केवल पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे पर ही विक्रय करने के निर्देश दिए। प्रत्येक विक्रय पर विधिवत कैश मेमो, बिल जारी करना और उसका पूर्ण अभिलेख सुरक्षित रखना अनिवार्य है। मन प्रभावी औषधियां और एंटीबायोटिक्स बिना डॉक्टर के लिखित पर्ची के किसी भी स्थिति में न दी जाएं।
लाइसेंस निलंबन की संस्तुति दो मेडिकल स्टोरों पर मिलीं अनियमितताएं
RELATED ARTICLES







