Sunday, March 8, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डरिफाइंड तेल हुआ महंगा 2300 रुपये प्रति टिन तक पहुंचा खाड़ी देशों...

रिफाइंड तेल हुआ महंगा 2300 रुपये प्रति टिन तक पहुंचा खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब देहरादून के बाजार में भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में रिफाइंड तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो 15 किलो का टिन कुछ दिन पहले तक करीब 2200 रुपये में बिक रहा था वह अब बढ़कर लगभग 2300 रुपये तक पहुंच गया है।व्यापारियों के मुताबिक युद्ध के कारण आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है। आढ़ती मनोज गोयल ने बताया कि पहले 15 किलो का टिन 2200 रुपये तक मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत करीब 2300 रुपये हो गई है।

बाजार में रिफाइंड का (900 एमएल) का पैकेट 105 रुपये से बढ़कर करीब 110 रुपये तक में बिक रहा है। व्यापारी विक्की गोयल ने बताया कि देहरादून में रिफाइंड तेल मुख्य रूप से गुजरात से आता है जबकि सोयाबीन तेल अमेरिका सहित अन्य देशों से आयात किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।सूखे मेवों की आपूर्ति पर भी युद्ध का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी देवेंद्र साहनी के अनुसार देहरादून में पिस्ता मुख्य रूप से ईरान से आता है। फिलहाल इसके दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन यदि आपूर्ति प्रभावित होती है तो आने वाले दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments