Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशबचाव कार्य जारी मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिला समेत चार...

बचाव कार्य जारी मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिला समेत चार की माैत दर्जनभर दबे

आगरा के फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई कार्य चल रहा है। यहां गड्ढे में से मिट्टी लेने गए दर्जनभर महिला-पुरुष ढाय गिरने से दब गए। सूचना पर राजस्थान के गहनोली थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की माैत हो गई।ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई की गई थी।

गड्ढे से पीली मिट्टी लेने के लिए कई महिला-पुरुष वहां गए थे। मिट्टी भरने के दाैरान ढाय गिर गई। इसके चलते लोग दब गए। सूचना पुलिस को दी गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। मिट्टी में दबे लोग थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम उत्तू के बताए जा रहे हैं।बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे। घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान अनुकूल उर्फ अंकुर, विमला देवी उर्फ बिल्ला, योगेश कुमारी और विनोद कुमारी के रूप में हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments