Saturday, February 21, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डसिंचाई गूल के रिसाव से तालाब बनी सड़क

सिंचाई गूल के रिसाव से तालाब बनी सड़क

टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र निर्मल बाग की ओर जा रही सिंचाई गूल में लीकेज होने से पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार हो रहे लीकेज के कारण सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग पर गूल की सुध न लेने का आरोप लगाया है। पशुलोक क्षेत्र में निर्मल बाग की ओर जाने वाले रास्ते में पशुपालन विभाग की गोशाला के बाहर सिंचाई विभाग का ट्यूबवेल है। करीब पांच माह पहले यहां पर गूल से लीकेज हो रहा था। दो माह तक इंतजार करने के बाद सिंचाई विभाग ऋषिकेश ने यह लीकेज ठीक किया था।

जिस स्थान पर लीकेज हो रहा था, वहां पर अपार्टमेंट की ओर जाने वाली पुलिया के नीचे लगाए गए ह्यूम पाइप की सुध नहीं ली गई। अब इस ह्यूम पाइप में लीकेज ज्यादा हो रहा है, जिससे सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी मंजीत, धनवीर ने बताया कि यहां पर यह लीकेज काफी समय से हो रहा है। इसके अलावा सिंचाई गूल कई स्थानों पर लीकेज कर रही है। इस लीकेज को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को कहा गया लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। अब इस लीकेज के कारण सड़क तालाब बन गई है। सड़क का काफी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments