Monday, March 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर के रोमित ने भी मारा मैदान 390वीं रैंक की हासिल

बागेश्वर के रोमित ने भी मारा मैदान 390वीं रैंक की हासिल

फार्मेसी अधिकारी महेश भट्ट के बेटे रोमित भट्ट ने 390वीं रैंक हासिल की है। उप जिला अस्पताल परिसर स्थित आवास में परिजनों ने रोमित को मिठाई खिलाई। रोमित ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया है। रोमित के पिता महेश भट्ट ने बताया कि वे मूल रूप से ग्राम गरसेर, गरुड़ बैजनाथ, जिला बागेश्वर के निवासी हैं। रोमित ने प्रारंभिक शिक्षा टनकपुर से हासिल करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में बीए ऑनर्स किया। रोमित की मां प्रतिमा देवी गृहिणी है। उनके दो बच्चों में बड़ी बेटी गरिमा एमएससी कर रही है।

सफलता का मूल मंत्र:
लगातार अध्ययन से सफलता मिली। मन को स्थिर कर पढ़ाई काम आई।
सात से आठ घंटे की सेल्फ स्टडी कामयाबी का आधार बनी। सामग्री का रिवीजन काम आया
इससे इंटरव्यू में उत्तराखंड के विषय पर पूछे गए सवालों का उत्तर देने में आसानी हुई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments