Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशतीन लोगों को नाविकों और जल पुलिस ने बचाया अस्सी घाट पर...

तीन लोगों को नाविकों और जल पुलिस ने बचाया अस्सी घाट पर परिवार के साथ आई विवाहिता डूबी

वाराणसी जिले के अस्सी घाट पर गंगा स्नान के दौरान विवाहिता निशा (22) डूब गई। वहीं परिवार और रिश्तेदारों में शामिल एक महिला समेत तीन लोगों को घाट किनारे रहने वाले नाविकों और जल पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। विवाहिता निशा की खोजबीन की जा रही है। भेलूपुर पुलिस की टीम मौके पर तैनात है। गोरखपुर के चारगांव निवासी निशा, महाराजगंज के चेहरी निवासी अखिलेश (18), संत कबीरनगर के ददरा कुड़वा मेहदावल निवासी महेश पांडेय (22) और गौरी त्रिपाठी (19) सभी काशी दर्शन के लिए आए। सुबह सभी अस्सी घाट पहुंचे और नहाने लगे। इस बीच निशा गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। महेश और अन्य ने बचाने का प्रयास किया तो वह सभी डूबने लगे। चीख- पुकार सुनकर आसपास के नाविक गंगा में कूद पड़े। जल पुलिस के कांस्टेबल वैभव सिंह नाविकों दिनेश मांझी, बबलू मांझी, कल्लू मांझी, अरविंद राज, सुनील ने सभी को बचाया, लेकिन निशा डूब गई। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की खोजबीन की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments