Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डसैनिक स्कूल ऑल सेंट्स व्हाइट और ब्लू विजयी

सैनिक स्कूल ऑल सेंट्स व्हाइट और ब्लू विजयी

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित 12वीं अंतर विद्यालयी बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला ऑल सेंट्स कॉलेज रेड और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य हुआ। इसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने 24-2 से जीत दर्ज की।दूसरे मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज व्हाइट ने सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट को 10-8 और तीसरे मैच में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 35-16 से हराया। रेफरी भुवन सिंह बिष्ट, राजीव गुप्ता, हरीश चौधरी, फरीद अहमद, हरीश जोशी, शेरब खंपा और विनोद कनारी रहे। इस मौके पर गोपाल सिंह बिष्ट, दिक्षित बिष्ट, मयंक रावत, भुवन पडियार आदि मौजूद रहे। संवाद

नैनीताल ताइक्वांडो क्लब ने तीन रजत व दो कांस्य जीते
नैनीताल। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने तीन रजत और दो कांस्य पदक पाए हैं। बता दें छह खिलाड़ियों का राज्य खेल के लिए चयन हुआ था जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में बीते दिनों आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लक्ष्य अधिकारी, कृतज्ञ धामी व मानसी बर्गली ने रजत और भूमिका, मानस चंद्रा ने कांस्य पदक पाए। उनकी उपलब्धि पर कोच व क्लब सचिव विनोद कुमार, संरक्षक गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सुनील सिंह, चंद्र विजय सिंह बिष्ट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments