Wednesday, March 4, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डशराब की दुकानों के विरोध में एसडीएम का घेराव 11 को

शराब की दुकानों के विरोध में एसडीएम का घेराव 11 को

रामनगर। रामनगर के ग्राम मालधन और पाटकोट में शराब की नई दुकानें खोलने का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने दुकानों को तत्काल बंद करने और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।बुधवार को ग्राम मालधन में महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में फेल हो गई है।आरोप लगाया कि गांवों में शराब की दुकानें खोलने से बेरोजगार युवाओं नशे के दलदल में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जल्द ही मांग नहीं मानी गई तो 11 अप्रैल को एसडीएम और आबकारी अधिकारी का घेराव किया जाएगा। 16 अप्रैल को शराब की दुकानों के विरोध में जुलूस निकाला जाएगा। मालधन में धरना देने वालों में कविता, भगवती आर्य, पुष्पा, विनीता टम्टा और पाटकोट में प्रदर्शन करने वालों में कविता मेहरा, हेमा, खष्टी देवी, पूनम रावत, मोहनी देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments