Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डलापता लोगों की खोजबीन जारी यमुनोत्री यात्रा बाधित रोके गए हजारों श्रद्धालु

लापता लोगों की खोजबीन जारी यमुनोत्री यात्रा बाधित रोके गए हजारों श्रद्धालु

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। दो लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन जारी है, जिस कारण यमुनोत्री धाम की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है। बड़कोट, दुबाटा बैंड, गंगनानी, खराड़ी, पालीगाड़ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका गया है। सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालु कल से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका है, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।राहत व बचाव दल लगातार खोजबीन और मार्ग खोलने के कार्य में जुटे हैं।श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। यात्रा मार्ग खुलने तक किसी को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।सुरक्षा के लिहाज से ढाई किमी का भंडेली गाड़ यमुनोत्री वैकल्पिक पैदल मार्ग भी काफी जोखिम भरा है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments