Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeअपराधकिच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक 12 हजार की रिश्वत लेते...

किच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार विजिलेंस की कार्रवाई

हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस टीम ने उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12 हजार की रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त आम के पेड़ काटने की अनुमति देने की एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांग रहा था। टीम निरीक्षक को अपने साथ हल्द्वानी ले गई है।नगर की नवीन अनाज मंडी में उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग का कार्यालय है। विजिलेंस टीम के अनुसार एक व्यक्ति ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की। बताया कि वह लकड़ी का ठेकेदार है और पिछले छह साल से यहां काम कर रहा है।कुछ समय पहले उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके आम के पेड़ खरीदे थे। आम के 26 पेड़ काटने की अनुमति के लिए आवेदन किया।

अनुमति के कागज उद्यान विभाग के पास पहुंच गए जिसके बाद उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लिया है।विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने 26 पेड़ कटवाने के लिए 12 हजार रिश्वत की मांगी है। शिकायतकर्ता के आरोप पर हल्द्वानी सेक्टर की पुलिस अधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद विवेचना शुरू हुई। जांच में आरोप सही पाए गए और ट्रैप टीम गठित की गई।बृहस्पतिवार को टीम उद्यान सचल दल केंद्र में पहुंची जहां शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी तीनपानी के पास निवासी ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को ठेकेदार से रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस के निदेशक ने की टीम की सराहना
विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने रिश्वतखोर को पकड़ने वाली टीम की सराहना की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments