Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डसंवेदनशील स्थानों पर नजर धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग...

संवेदनशील स्थानों पर नजर धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा

उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली के दौरान हुई बवाल की घटन के बाद जनपद में लागू धारा 163 हटा ली गई है। लेकिन मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा बरकरार है। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए मस्जिद मार्ग के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।बीते 24 अक्तूबर को शहर की एक मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली के दौरान स्टील की बोतल फेंकने और पथराव से बवाल हो गया था। इस कारण पुलिस को बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा था। उसके बाद तनाव को देखते हुए पूरे जनपद में एनबीएसएस की धारा 163(निषेधाज्ञा) लागू की गई,

जिसे वर्तमान में हटा लिया गया है। लेकिन निषेधाज्ञा हटने के बाद भी जिस मस्जिद को लेकर विवाद की स्थिति है, वहां पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां रात और दिन में पुलिस नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए मस्जिद मार्ग पर तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव का कहना है कि मस्जिद मार्ग के अलावा अन्य संवेदनशील जगहों पर दीपावली के त्योहार के मध्येनजर भीड़-भाड़ वाले सभी क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हनुमान चौक, विश्वनाथ चौक, मुख्य बाजार, रामलीला मैदान आदि सभी जगह पुलिस पिकेट्स लगाई गई है। बताया कि पुलिस मुख्यालय से ही पुलिस अधिकारी व जवानों की छुट्टियां स्थगित कर दी गई हैं। बताया कि बहुत जरूरी होने पर ही छुट्टी दी जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments