Saturday, March 21, 2026
advertisement
Homeअपराधनशे की हालत में पकड़े कई छात्र नामी होटल में पुलिस ने...

नशे की हालत में पकड़े कई छात्र नामी होटल में पुलिस ने मारा छापा चल रही थी रेव पार्टी

पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में रेव पार्टी होने की सूचना पर छापा मारा था। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र शराब पीते हुए पकड़े गए। इस दौरान एक उच्च शिक्षण संस्थान के कई छात्र भी नशे की हालत में मिले। पुलिस की ओर से होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।शहर में बिना लाइसेंस के कई होटलों में शाम ढलते ही रेव पार्टी की जाती है। इन होटल में छात्रों को नशे का सामान परोसा जाता है। इसी क्रम में सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा को शिकायत मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास एक नामी होटल में शाम ढलते ही रेव पार्टी शुरू हो जाती है। रेव पार्टी में छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

शुक्रवार की रात एएसपी कुश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मिलकर होटल में छापा मारा जिससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान होटल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शराब पीते पाए गए। इनमें एक उच्च शिक्षण संस्थान के छात्र भी बड़ी संख्या में नशे की हालत में मिले। इस पर एएसपी ने होटल के स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। साथ ही शराब परोसने का लाइसेंस मांगा लेकिन स्टाफ लाइसेंस नहीं दिखा पाया। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि होटल के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य होटलों में भी रेव पार्टी किए जाने की शिकायत मिली है। इन पर भी जल्द ही छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments