Sunday, February 15, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डशिव व नीलकंठ धाम मानसखंड कॉरिडोर में शामिल होंगे गोल्ज्यू

शिव व नीलकंठ धाम मानसखंड कॉरिडोर में शामिल होंगे गोल्ज्यू

रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में पांच घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि मानसखंड कॉरिडोर में गोल्ज्यू, शिव मंदिर और नीलकंठ धाम को जोड़ा जाएगा जहां पर मूर्तियां स्थापित होंगी। धामी ने कहा कि नगर निगम रुद्रपुर के पर्यावरण मित्रों के लिए खेड़ा में आवासों का निर्माण किया जाएगा। भूरारानी और गंगापुर रोड का चौड़ीकरण, अटारिया चौक से इंदिरा कॉलोनी तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बंगाली समाज को मिलने वाली गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष को दो करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया है। सीएम ने कहा नगर निगम और प्रशासन ने जो जमीनें खाली कराई हैं वहां पर विकास कार्यां से पहले अध्ययन किया जाएगा।

देवभूमि को अस्थिर करने वाली हर साजिश पर की चोट
सीएम धामी ने कहा कि हमने नजूल भूमि पर बड़ी संख्या में बसे बंगाली समाज के परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाने का काम किया है जिससे वे बेफिक्र होकर अपना पक्का मकान बना सकें। कहा कि सरकार एक ओर जहां विकास पर जोर दे रही है वहीं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण कर रही है। प्रदेश में कानून सबके लिए एक है। इसलिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आए, दंगा फैलाने वालों पर अंकुश लगाया और देवभूमि को अस्थिर करने वाली हर साजिश पर सीधी चोट की। धामी ने कहा कि हमने मदरसा बोर्ड समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक प्राधिकरण शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है जो अब ये सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने न की कट्टरता का।

मदरसों की आड़ में भविष्य से खिलवाड़ नहीं
सीएम धामी ने कहा कि हमने 250 से अधिक अवैध मदरसों पर ताला लगाकर स्पष्ट संदेश दिया कि अब उत्तराखंड में अवैध मदरसों की आड़ में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नकल माफिया की कमर तोड़ने का काम भी किया है। इसी का परिणाम है कि साढ़े चार वर्षों में जहां 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी। वहीं 100 से अधिक नकल माफिया को सलाखों के पीछे भेजा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments