Wednesday, February 18, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डनगर में धूमधाम से निकाली शिव बरात

नगर में धूमधाम से निकाली शिव बरात

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन नगर में भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। नगरवासी भक्तिमय भजनों व ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आएमहंत कृष्णा पुरी के नेतृत्व में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर से भव्य शिव बरात निकाली गई। बरात में आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बरात मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हरिद्वार मार्ग, झंडा चौक, बड़ा बाजार, सुभाष चौक, त्रिवेणी घाट, घाट चौक होते हुए चंद्रभागा पुल और मंदिर परिसर में पहुंची। शिव बारात में हजारों श्रद्धालुओं ने होली के रंग-गुलाल और माथे पर चंदन का लेप लगाकर भाग लिया। भोले दी बरात चली सज धज के… पंजाबी भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवक-युवतियां नाचते-गाते बरात में शामिल हुए। जगह-जगह व्यापारियों व स्थानीय निवासियों ने फूलों की वर्षा कर बरात का स्वागत किया। प्रसाद वितरित किया गया। कलाकारों ने भूत-पिशाच, राधा-कृष्ण, हनुमान और मां काली के रूप धारण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिव भजनों पर प्रस्तुत नृत्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ऊं नमः शिवाय के जयघोष से बाजार शिवमय हो उठा। शिव बरात में महंत कृष्णापुरी महाराज, प्रकाश सेमवाल, भवानी शंकर, बदरी प्रसाद, देश राज, अजय कटारिया, विशाल कक्कड़, पंडित राजकुमार, आशीष कुमार, किशन मोहन विश्वकर्मा, दीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments