Saturday, November 15, 2025
advertisement
Homeअपराधपुलिस से लगाई गुहार 10 साल छोटे देवर के साथ भागी भाभी,...

पुलिस से लगाई गुहार 10 साल छोटे देवर के साथ भागी भाभी, खोजता रहा पति

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत भाभी अपने 10 साल छोटे देवर संग फरार हो गई। महिला घर से फरार होने से पहले जेवर, नकदी और अपनी तीन साल की बेटी को भी साथ ले गई। फिलहाल पीड़ित पति पुलिस में पत्नी को ढूंढ खोज की गुहार लगाई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। दमुवाढूंगा में रहने युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। रोजगार की तलाश में युवक करीब चार साल पहले उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी आया और टेंपो चलाने लगा। युवक डेढ़ महीने पहले अपने फुफरे भाई (18 साल) को काम के लिए हल्द्वानी बुलाया था। युवक ने उसे काम पर लगाया और पड़ोस में ही कमरा किराए पर दिला दिया।

इसी बीच उसके भाई और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों में मुलाकातें नहीं होती थी, लेकिन मोबाइल पर बातें खूब होती थी। पूरे दिन दोनों फोन पर काफी देर तक बातें करते थे। लेकिन बच्चों ने यह बात पिता को बता दी। जिसके बाद दोनों दंपति में झगड़ा होने लगा। गुस्से में पति ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद महिला घर से नकदी, जेवर और 3 साल की बेटी को लेकर भाग गई। पति का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने पत्नी और अपने फुफेरे भाई को भी समझाया। लेकिन दोनों नहीं माने और मौका पाते ही भाग गए। पीड़ित पति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी को ढूंढ खोज की गुहार लगाई है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है, तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments