Friday, January 30, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डचपेट में आने छह पशुओं की जिंदा जलकर मौत भटवाड़ी के सिल्ला...

चपेट में आने छह पशुओं की जिंदा जलकर मौत भटवाड़ी के सिल्ला में छानी में लगी आग

उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील अंतर्गत सिल्ला गांव में सुबह एक घर की छानी में आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी ने बताया कि शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी में आग लगी। अग्निकांड में एक भैंस, तीन बैल, एक गाय और एक गाय के बछड़े की जलने से मौत हो गई। कुल छह पशुओं की मौत होने की पुष्टि हुई है। आग की चपेट में आने से एक गौशाला को भी क्षति पहुंची है। सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments