Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डस्थानीय जरूरतों के मुताबिक होगा कौशल प्रशिक्षण सीएम ने किया 'श्रमिक सेवा'...

स्थानीय जरूरतों के मुताबिक होगा कौशल प्रशिक्षण सीएम ने किया ‘श्रमिक सेवा’ मोबाइल एप का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर क्षेत्र में स्थानीय जरूरतों के हिसाब से श्रमिकों का कौशल प्रशिक्षण किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण करते हुए 8005 श्रमिकों के खाते में 17.25 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए। डीबीटी के माध्यम से अब तक 11,828 लाभार्थियों को कुल 29.89 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है।सीएम ने निर्देश दिए कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री, कारपेंटर आदि में प्रशिक्षण दिया जाए। आगामी सत्र में श्रमिकों के बच्चों को योग एवं वेलनेस में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

श्रमिकों को विदेश में भी उपलब्ध कराएं रोजगार
सीएम धामी ने कहा कि कर्मकार बोर्ड निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को कौशल प्रशिक्षण के बाद विदेश में भी रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करे। इसके लिए विदेश मंत्रालय में पंजीकृत एजेंसी के माध्यम कार्रवाई की जाए। श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि यूकेएलसीसीएमएस पोर्टल के माध्यम से अब तक 16,000 अधिष्ठानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसके जरिए शुल्क के रूप में 80 लाख रुपये की धनराशि जमा हो चुकी है। बोर्ड के पास अब तक कुल 324 करोड़ की धनराशि सेस के रूप में जमा हो चुकी है। जिसे श्रमिकों के कल्याण में उपयोग किया जा रहा है। श्रमिकों को सामग्री वितरण ऑनलाइन की जा रही है, जिससे लाभार्थियों को लाइव फोटो एवं जियो ट्रेकिंग से सामग्री वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त विपिन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments