अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 112 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मार्च को राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की टीम क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धोरण पुल के पास से आरोपी राहुल चौधरी उर्फ जोगी (35) निवासी जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 112 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है। राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर और बिजनौर से हेरोइन खरीदकर देहरादून में नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में था। उससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
112 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा
RELATED ARTICLES







