Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसमाजसेवियों ने भंडारा और स्वास्थ्य शिविर लगाए हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे...

समाजसेवियों ने भंडारा और स्वास्थ्य शिविर लगाए हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त

काशीपुर में महाशिवरात्रि महापर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए हैं। हर-हर बम-बम के जयकारों से काशीपुर का वातावरण शिवमय हो गया है। महाशिवरात्रि का महापर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य पर समय से पहुंचने के लिए कदम से कदम मिलाते चल रहे हैं। शिवभक्त भोलेनाथ के जायकारों से कांवड़ियों में ऊर्जा का संचार कर रहे थे। शिवभक्तों का यह सैलाब शनिवार की देर शाम तक जारी रहेगा।शिवभक्तों ने बैलजुड़ी तिराहा, श्मशान घाट शिव मंदिर परिसर, गंगे बाबा मंदिर, घास मंडी, तीर्थ द्रोणासागर परिसर समेत तमाम स्थानों पर कांवड़ियों के लिए भंडारे और ठहरने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। द्रोणा सागर डमरू वाले बाबा मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित विष्णु गोस्वामी, अजय चौहान आदि कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments