Tuesday, November 25, 2025
advertisement
Homeअपराधहाईवे से कांवड़ यात्रियों को हटाने पहुंचे बहादराबाद थाना प्रभारी की गाड़ी...

हाईवे से कांवड़ यात्रियों को हटाने पहुंचे बहादराबाद थाना प्रभारी की गाड़ी पर पथराव

बहादराबाद। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ को हाईवे से हटाने के लिए पहुंचे बहादराबाद थाना प्रभारी की गाड़ी पर शनिवार देर शाम कांवड़ यात्रियों ने पथराव कर दिया। शांतरशाह चौकी निकट टोल प्लाजा के पास हुई इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना की सूचना पर मौके पर और पुलिस बल पहुंच गया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ के अनुसार कांवड़ यात्री पटरी छोड़कर हाईवे पर उधम मचा रहे थे। इस सूचना पर वह पुलिस बल के साथ उन्हें व्यवस्थित करने में जुटे थे। इसी बीच कुछ यात्रियों ने पथराव शुरू कर दिया। यही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की एक बस को भी जबरन रोक लिया। इससे बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस बल उन्हें हटाने और नियंत्रित करने में जुटा था इसी बीच पथराव शुरू हो गया। हाईवे पर डीजे वाहन और अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की गई। वहीं उपद्रवियों में दो की पहचान करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से निकल लिए। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित किया गया। इसमें काफी समय लगा वहीं हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कराया गया। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीदों की मदद ली जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments