Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डलावारिस कुत्तों ने एक दिन में 39 लोगों को काटा

लावारिस कुत्तों ने एक दिन में 39 लोगों को काटा

लावारिस कुत्तों ने एक बार फिर एक दिन में 39 लोगों पर हमला करके घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, आए दिन कुत्तों के हमले से लोगों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी है। लोगों ने लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।रुड़की और देहात क्षेत्र में रोजाना लावारिस कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, लोग बच्चों को अकेले घर से भी बाहर भेजने से बच रहे हैं। लावारिस कुत्तों के रोजाना बड़ी संख्या में केस सिविल अस्पताल भी पहुंच रहे हैं। बुधवार को लावारिस कुत्तों ने एक ही दिन में 39 लोगों पर हमला किया है। हमले में घायल कई लोगों के शरीर पर तीन से चार निशान थे। हमले में घायल लोग सुबह से ही सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज लगवाने के लिए लाइन में लगने शुरू हो गए थे। दोपहर दो बजे तक लोग एंटी रेबीज लगवाते रहे। वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि आए दिन लावारिस कुत्तों के हमले से लोग दहशत में हैं। नगर निगम को चाहिए कि वह लावारिस कुत्तों पर अंकुश लगाए ताकि लोग घराें से बाहर निकलने में खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments