Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डछात्र-छात्राएं और कर्मचारी भी हुए शामिल स्वामी रामदेव ने पतंजलि में फहराया...

छात्र-छात्राएं और कर्मचारी भी हुए शामिल स्वामी रामदेव ने पतंजलि में फहराया झंडा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में योग गुरु स्वामी रामदेव ने झंडा फहराया। इससे पहले उन्होंने यज्ञ किया और पतंजलि के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों और अपने अनुयायियों को योग का प्रशिक्षण दिया। स्वामी रामदेव ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत को लूटा है और अपने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया और भारत की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया।अब समय आ गया है कि हम अपने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएं और इसमें पतंजलि अपना योगदान करेगा। भारत फिर से पूरे विश्व में आर्थिक रूप से विश्व की ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश संविधान के अनुसार चलता है और हम संविधान की इज्जत करते हैं।

यूसीसी अच्छा कदम
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 27 जनवरी से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना एक अच्छा कदम है। यह पूरे देश में लागू होना चाहिए।

प्रयागराज में बहाएंगे योग की गंगा
स्वामी रामदेव ने कहा कि वह आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयागराज जा रहे हैं। वहां पर आज से योग की गंगा संगम के तट पर बहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments