काशीपुर। एनएसएस शिविर के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान काशीपुर की एनएसएस यूनिट 02 एवं यूनिट 03 के स्वयंसेवियों ने ग्राम धनौरी में नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। साथ ही, नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। वहीं, बौद्धिक सत्र में वर्मा इंस्टीट्यूट काशीपुर के प्रबंधक तरुण वर्मा ने स्वयंसेवियों को डिजिटल इंडिया पर व्याख्यान दिया और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। वहां पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन, असमा, सुनीता जोशी, दिव्या आदि उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
RELATED ARTICLES







