Saturday, March 28, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डछात्र-छात्राओं ने किया विज्ञान धाम का शैक्षिक भ्रमण

छात्र-छात्राओं ने किया विज्ञान धाम का शैक्षिक भ्रमण

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने देहरादून स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र (विज्ञान धाम) और वन अनुसंधान संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। विज्ञान धाम में छात्र-छात्राओं ने जैव विविधता पार्क में विलुप्त डायनासोर को देखा। वैज्ञानिक नियमों पर आधारित बाहरी इंटरैक्टिव प्रदर्शनियां, तारामंडल और फन साइंस गैलरी, हिमालय गैलरी, फ्रंटियर्स ऑफ टेक्नोलॉजी गैलरी, थ्रीडी फिल्म आदि का अवलोकन किया।

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) का भ्रमण किया। जहां छात्रों ने वन विकास, वन संरक्षण, वन प्रबंधन, वन अनुसंधान, वन संग्रहालय, सामाजिक वानिकी, संबंधित पैथोलाजी, लकड़ी व गैर-लकड़ी वन उत्पाद और कीट विज्ञान पर आधारित रचनात्मकता और संग्रहालयों को देखा। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षिक यात्राओं से छात्रों में समूह में रहने का व्यवहार विकसित होता है। प्राध्यापिका सफिया हसन के नेतृत्व में छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments