Sunday, November 9, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डऐसी है पार्टी की तैयारी भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र की करेगी समीक्षा...

ऐसी है पार्टी की तैयारी भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र की करेगी समीक्षा 2027 के चुनाव के लिए जुटेगी

प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद अब भाजपा अपने चुनाव दृष्टिपत्र की समीक्षा करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि तीन साल में पार्टी ने चुनाव में जनता से किए 70 फीसदी वादे पूरे किए हैं और शेष वर्षों में बाकी वादे भी पूरे हो जाएंगे।पार्टी ने 250 की जनसंख्या वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का वादा किया था। केंद्र सरकार ने इसके लिए 450 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही गांव सड़कों से जुड़ जाएंगे। ऐसे सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत योजनाएं तैयार की हैं। जो शेष रह गई हैं, उनके लिए केंद्र सरकार जल्द धनराशि जारी करेगा। भट्ट ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टी चुनाव दृष्टिपत्र का मूल्यांकन करेगी और बाकी बची घोषणाओं को भी धरातल पर उतारने का प्रयास करेगी।

मई में होंगे पंचायत चुनाव, पार्टी पूरी तरह से तैयार
भट्ट ने कहा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मई माह में होंगे। इसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पिछले चुनाव में पार्टी 10 जिला पंचायतों पर कब्जा जमाया था। इस बार सभी 13 जिलों में जीत दर्ज करेगी।

सबसे पहले दायित्वधारी, उसके बाद नया प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और संगठन के स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होने हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले सरकार दायित्वों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी जल्द निर्णय हो सकता है। केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर प्रदेशों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 17 राज्य शेष हैं, जहां चुनाव जल्द हो जाएंगे।

पंचायत चुनाव के साथ 2027 के चुनाव में जुटेगी पार्टी
भट्ट ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। पार्टी ने अभी तक हुए सभी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार के तीन साल का कामकाज शानदार रहा, जिसका नतीजा है कि प्रदेश की जनता भाजपा की जीत की बार-बार पटकथा लिख रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments