Sunday, November 9, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डकंट्रोल रूम में आ रहे ऐसे सवाल हेलो सर यात्रा का टूर...

कंट्रोल रूम में आ रहे ऐसे सवाल हेलो सर यात्रा का टूर पैकेज कितने का होगा सैकड़ों कॉल

हेलो सर, हमें चारधाम यात्रा में आना है। यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम का (जीएमवीएन) का टूर पैकेज कितना होगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में देश भर से यात्रा संबंधी जानकारी लेने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों कॉल आ रही है। कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम कर रहा है। अब तक 17,853 लोग कंट्रोल रूम से संपर्क कर चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर्व से हो रहा है। यात्रा के लिए 17.76 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। देश-दुनिया से यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने कंट्रोल रूम को 20 मार्च से संचालित किया है। पहले दिन 20 मार्च को को सबसे ज्यादा 1032 लोगों ने कंट्रोल रूम में संपर्क कर जानकारी हासिल की थी। आठ अप्रैल को 961 और सात अप्रैल को 803 लोगों ने कंट्रोल रूम में संपर्क किया।

इस तरह से काम कर रहा है कंट्रोल रूम
पर्यटन विकास परिषद के कंट्रोल रूम टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार कॉल आ रही हैं। पूरे समय कॉल अटेंड करने के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। ज्यादातर लोग संपर्क करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जीएमवीएन टूर पैकेज, हेली सेवाओं, कपाट खुलने की तिथियों के बारे में जानकारी मांग रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए देश भर के यात्रियों में उत्साह है। देवभूमि सभी यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सभी के सहयोग से बेहतर यात्रा संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments