ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य इस समय मीन राशि में विराजमान है। वहीं 13 अप्रैल को रात 9 बजकर 15 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य इस राशि में 14 मई को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल की राशि मेष सूर्यदेव की उच्च राशि है। सूर्य के अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ….
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति समस्याओं से निजात मिलेगी और खूब धन कमाने में भी कामयाब हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उनका मेहनत और लगन का फल मिल सकता है। ऐसे में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपके काम की प्रशंसा भी हो सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही परिवार में चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
सूर्य के कर्क राशि के दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस राशि के जातकों को अपनी मेहनत और लगन से वरिष्ठों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके सम्मान में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य को पाने में भी कामयाब होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। इसके साथ ही पिता की सेहत अच्छी रहने वाली है। तनाव से मुक्ति मिल सकती है।कार्यस्थल में आपके द्वारा बताए गए झुकाव लोगों को पसंद आ सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में सूर्य पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आप अपने कार्यस्थल में काफी प्रशंसा के पात्र बनेंगे। हर कोई आपके काम की प्रशंसा करेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन बेवजह का खर्च करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।