Saturday, November 8, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डकालसी क्षेत्र में दिखे संदिग्ध ड्रोन

कालसी क्षेत्र में दिखे संदिग्ध ड्रोन

तहसील कालसी के राजस्व पुलिस क्षेत्र ग्राम मैहसासा में आसमान में दो ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। सोशल मीडिया पर ड्रोन देखे जाने की सूचना पर लोग एक दूसरे से जानकारी लेने के लिए संपर्क करते दिखे। दो दिन पूर्व रात्रि में तहसील कालसी के राजस्व पुलिस क्षेत्र गांगरौ के ग्राम मैहसासा के ऊपर किसी व्यक्ति ने आसमान में दो ड्रोन उड़ते दिखाई देने पर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

ग्राम मैहसासा की ग्राम पंचायत क्यारी की प्रशासक निधि नौटियाल ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की जानकारी मिली थी। उन्होंने ग्राम प्रहरी के माध्यम से राजस्व पुलिस को सूचना दी है। राजस्व पुलिस के उप निरीक्षक गांगरौ मुन्ना सिंह कंडारी ने बताया की ग्राम प्रहरी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की गई। लेकिन जांच में कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया। ग्राम प्रहरी को सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments