Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डविवेकानंद जयंती पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विवेकानंद जयंती पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

राजपुर रोड स्थित राम कृष्ण आश्रम किशनपुर में राम कृष्ण मिशन और संस्कार परिवार की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मंत्रोच्चारण कर विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाओं को भी आश्रम अध्यक्ष स्वामी असीमातमानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के युवाओं को विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। विवेकानंद के विचारों से ही भारत का भविष्य बेहतर बनेगा। डीआईटी विवि, ग्राफिक एरा विवि, दून योग पीठ, दिव्य योग और मेडिकल फाउंडेशन, अष्टांग योग संस्थान के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, भाषण और योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

वहीं विजय प्रसाद थपलियाल, डॅ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, अखिलेश अग्रवाल, संजय गर्ग, डाॅ. बृजेश कुमार, उमेश रावत, रोशन राणा, जितेंद्र मलिक, योगाचार्य विक्रम, योगाचार्य नीरज चौधरी, योग शिक्षक विनय प्रकाश, योग शिक्षिका अम्बिका उनियाल, योगाचार्य रेखा रतूड़ी, योगाचार्य कृष्ण अवतार, आरुषि नेगी, मुकुल बडोनी, स्वाति नौटियाल, गर्भित गुप्ता, निशिका व आरुषि नेगी को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने पर स्मृति चिह्न, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. डॉ. सोनिका सिंह सिंह, प्रो. डॉ. एसके शुक्ला, स्वामी रामरूपानंद महाराज, स्वस्वरूपानंद महाराज पृथ्वी राज छेत्री, तनुज जोशी, गीता जोशी आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments