Monday, February 23, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डग्रामीणों को बताए वनाग्नि को रोकने के उपाय

ग्रामीणों को बताए वनाग्नि को रोकने के उपाय

अल्मोड़ा। वन विभाग की ओर से लोधिया में कार्यशाला हुई। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को वनाग्नि को रोकने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि खेतों में घासफूस जलाने के लिए लगाई गई आग जंगलों में फैल रही है। ऐसे में ग्रामीणों को सुरक्षित तरीके से झाड़ियां और घासफूस जलाना चाहिए। यदि जंगल में दावानल की घटना सामने आती है तो वन विभाग को तुरंत सूचना देना जरूरी है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण और मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। वहां पर प्रमुख वन संरक्षक डाॅ. कपिल जोशी, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, महेंद्र रावत, मनीष जोशी, जगत भट्ट, जगदीश लटवाल, प्रेम लटवाल आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments