Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशकलकत्ता के फूलों से होगा शृंगार लखनऊ में ठाकुर जी वृंदावन में...

कलकत्ता के फूलों से होगा शृंगार लखनऊ में ठाकुर जी वृंदावन में बनी मोतियों की ड्रेस पहनेंगे

राजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर फूलों से भव्य शृंगार किया जाएगा। संयोजक अनुराग साहू ने बताया कि ब्रजरूपी कलाकारों द्वारा महारास एवं बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक झालरों व गुब्बारों से परसर को सजाया जाएगा। दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक करेंगी। 56 प्रकार के भोग लगेंगे। दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम भी है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन संध्या, लॉर्ड कृष्णा संग सेल्फी प्वाइंट तथा आनंद उत्सव पर प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन ब्रज की तर्ज पर किया गया जाएगा।

खाटू श्याम मंदिर में कटेगा 108 किलो का मिल्ककेक
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर पहली बार मंदिर के पूरे गर्भगृह में शीशा लगाया गया है। ताकि भक्तों को चारों ओर से दर्शन हो सकें। जन्मोत्सव पर 108 किलो का मिल्क केक काटा जाएगा। शृंगार के लिए कलकत्ता से फूल मंगवाए गए हैं। इन फूलों से मनोरम झांकी सजाई जाएगी। इसमें बाल गोपाल श्री कृष्ण पर आधारित अनेक लीलाएं दिखाई जांएगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि जन्मोत्सव तक चलेगा। इसमें एक लाख से अधिक भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन मिश्र भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर प्रांगण को जन्मोत्सव थीम पर सजाया जाएगा। इसमें 10 हजार गुब्बारे और श्री कृष्ण की लीलाओं के कटआउट्स लगाए जाएंगे।

इस्कॉन मंदिर में होंगे ये आयोजन
मंगला आरती: प्रातः 4:30 बजे
तुलसी आरती: प्रातः 5:15 बजे
गुरु पूजा: प्रातः 7:30 बजे
शृंगार आरती प्रातः 9:00 बजे
अविरल कीर्तन: प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक
संध्या आरती: सायं 7:00 बजे
प्रवचन: शाम 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक (वक्ता अपरिमेय श्याम प्रभुजी)
महाभिषेक: रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक
छप्पन भोग: रात्रि 11:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक
महाआरती: मध्य रात्रि 12:00 बजे

जरी मोती मणि माणिक की विशेष पोशाक वृंदावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित की गई है। इससे श्री राधा रमण बिहारी जी का शृंगार किया जाएगा।दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक अभिषेक (दूध, दही, घी, शहद व 1008 तीर्थों के जल से होगा) एवं महाभिषेक रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक मुख्य पंडाल में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 04:00 बजे से सांस्कृतिक पंडाल में होंगे। सेंट जोसफ स्कूल, अंसल के बच्चों द्वारा भजन, नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments