Monday, November 10, 2025
advertisement
Homeअपराधआरोपी गिरफ्तार पीट-पीटकर युवक की हत्या

आरोपी गिरफ्तार पीट-पीटकर युवक की हत्या

नवादा क्षेत्र में मारपीट में घायल हुए स्थानीय निवासी राजेश विश्वास की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी एमडीडीए कॉलोनी निवासी सचिन थापा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना बुधवार की रात हुई थी। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के नवादा में एक खाली प्लॉट में स्थानीय निवासी राजेश विश्वास घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई सुखचंद ने पुलिस को बताया कि राजेश का सचिन थापा के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में सचिन ने उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने सचिन खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस बीच बृहस्पतिवार को राजेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने सचिन थापा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह राजेश के साथ घटनास्थल पर शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर उसने राजेश के पेट में लात-घूसे मारे। उनको धक्का दिया, जिससे उनके सिर पर चोट आई। इसके बाद वह भाग गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments